पीएम आवास सर्वे शुरू, रैली से किया प्रचार

भास्कर न्यूज | कोरबा जनपद पंचायत कोरबा में मोर दुआर साय सरकार अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के सर्वे कार्य की शुरुआत हुई। ग्राम पंचायत चचिया में जनपद अध्यक्ष बीजमोती राठिया ने खुद हितग्राहियों का सर्वे किया। उन्होंने बताया कि सभी पात्र ग्रामीणों का शत-प्रतिशत सर्वे किया जाएगा। इस मौके पर सरपंच, पंच, जनपद अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे। यह विशेष सर्वे पखवाड़ा 30 अप्रैल तक चलेगा। इसका उद्देश्य स्थाई प्रतीक्षा सूची और आवास प्लस में छूटे पात्र परिवारों को योजना का लाभ देना है। कोरबा जनपद पंचायत में 24 जनपद सदस्यों ने अलग-अलग पंचायतों में सर्वे कराया। चचिया पंचायत में हितग्राही मोती पिता अजीत सिंह और प्रमीला बाई पति श्याम सुंदर का सर्वे जनपद अध्यक्ष बीजमोती राठिया ने किया। साथ ही रैली निकालकर प्रचार किया गया ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण इसका लाभ ले सकें। सर्वे में उन्हीं लोगों को पात्र माना जाएगा जिनका मकान कच्चा हो, कोई सदस्य शासकीय सेवा में न हो, 2.5 एकड़ से अधिक सिंचित भूमि न हो और आयकर दाता न हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *