पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन 12 मार्च तक:21 से 24 साल के युवा कर सकेंगे अप्लाई, हर महीने मिलेंगे 5 हजार

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा धारक और ग्रेजुएट युवा जिनकी उम्र 21 से 24 साल है वे 12 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी श्यामलाल शर्मा ने बताया कि पीएम इंटर्नशिप योजना पैकेज के तहत एक योजना है, जिसके तहत 21 से 24 साल की आयु के निम्न आय वर्ग के दसवीं, बारहवीं, आईटीआई, डिप्लोमा धारक एवं स्नातक पास 1 करोड़ युवाओं को 5 साल में शीर्ष 500 कंपनियों में 12 महीने की इंटनशिप के अवसर दिए जाएंगे। योजना में कारोबारी माहौल से परिचित कराया जाएगा। जिसके तहत एक साल तक 5 हजार रुपए मासिक और प्रत्येक इंटर्न को आकस्मिक व्यय के लिए 6 हजार रुपए का एकमुश्त अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजस्थान में 4839 रिक्तियों के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं, जिसमें से दौसा जिले के लिए 72 रिक्तियां आवंटित हुई हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि पात्र उम्मीदवार पीएम आईएस पोर्टल (https://pminternshipscheme.com) पर पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए (https://pminternshipscheme.com) पर सर्च कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पात्र उम्मीदवार किसी भी कार्य दिवस में अपने समस्त मूल दस्तावेजों के साथ जिला रोजगार कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *