पीएम का बाढ़ राहत पैकेज पंजाब के साथ मजाक: बस्सी

अमृतसर | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दिनेश बस्सी ने प्रधानमंत्री की ओर से घोषित 1600 करोड़ के बाढ़ राहत पैकेज को पंजाब और पंजाबियों के साथ एक बड़ा मजाक करार दिया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में आई बाढ़ ने पंजाब के किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों की कमर तोड़ दी है। खेतों में फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। हजारों घरों में पानी भर जाने से लोग बेघर हो गए हैं। सड़कें, स्कूल, अस्पताल और दूसरी बुनियादी सुविधाएं गंभीर रूप से प्रभावित हुई हैं। दिनेश बस्सी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा घोषित राहत पैकेज वास्तविक हालात को देखते हुए बहुत ही कम है। जब पंजाब को वास्तव में मदद की सबसे ज्यादा ज़रूरत है, तब केंद्र का यह राहत पैकेज जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। स्वयं दौरा करने के बाद पता चलता है कि नुकसान हजारों करोड़ रुपए का है। केंद्र सरकार केवल औपचारिकता निभाने के लिए नाम मात्र का पैकेज घोषित कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *