भास्कर न्यूज | दुर्गूकोंदल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वां जन्मदिन 17 सितंबर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर भूतपूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सिरो कोमरे ने अपने गृहग्राम साधुमिचगांव स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय को व्हाइट बोर्ड भेंट किया। सिरो कोमरे ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। जन्मदिवस पर शिक्षा क्षेत्र में योगदान देना गर्व की बात है। यह ग्रीन बोर्ड विद्यार्थियों के बेहतर शैक्षणिक अनुभव में सहायक होगा। उन्होंने जनसमुदाय से भी विद्यालय विकास में सहयोग की अपील की। विद्यालय परिवार के प्रधान पाठक बालसिंह रावटे, संकुल समन्वयक राजकुमार चंद्राकर व शिक्षकों ने सिरो कोमरे का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच कलिता आंचला, फगनी बाई जाड़े, रामबती नरेटी, पुष्पा कुमेटी, श्यामबाई दर्रों, दुखिया कोर्राम और जयसिंह गावड़े आदि उपस्थित थे।


