पीएम के जीवन और कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन:भीलवाड़ा में सांसद सीपी जोशी बोले -अभियानों की सफलता के लिए आमजन से कनेक्टिविटी और कार्यकर्ताओं से नेटवर्किंग जरूरी

भाजपा संगठन द्वारा जिला कार्यालय पर लगाई गई। पीएम नरेंद्र मोदी के जीवन एवं उनके जनहित के कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता में किया। आमजन से कनेक्टिविटी और नेटवर्किंग जरूरी सेवा पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों सहित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं जीएसटी रिफॉर्म अभियान की समीक्षा के साथ मार्गदर्शन प्रदान करते हुए सांसद सीपी जोशी ने कहा कि अभियानों की सफलता के लिए आमजन से कनेक्टिविटी और कार्यकर्ताओं के बीच नेटवर्किंग जरूरी है। आमजन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं को योजना बनाकर आमजन के बीच पहुंच केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं और कार्यों को उनके सामने रख पीएम नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य से जुड़ने के लिए प्रेरित करना होगा। जिससे भारत के विकसित राष्ट्र बनने के बाद हर एक भारतीय कह सके कि इसमें हमारा भी योगदान है। साथ ही ये हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी वरदान साबित होगा। भीलवाड़ा प्रदेश में रहेगा अव्वल बैठक के प्रारंभ में जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने सेवा पखवाड़े के तहत अभी तक आयोजित कार्यक्रमों की रिपोर्ट और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी सभी के समक्ष रखी और विश्वास व्यक्त किया कि हर बार की भांति इस बार भी भीलवाड़ा जिला प्रदेश में अव्वल स्थान हासिल करेगा। इनकी रही मौजूदगी इस अवसर पर विधायक जब्बरसिंह सांखला, लादूलाल पीतलिया, उदयलाल भडाना, पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर, महापौर राकेश पाठक, वरिष्ठ नेता पेंटर सूरज, जिला महामंत्री अविनाश जीनगर भी मंचासीन रहे। एमपी के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का किया स्वागत भाजपा की समीक्षा बैठक के दौरान पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री एवं मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के आगमन पर जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व एवं सांसद सीपी जोशी के सान्निध्य में भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पीएम मोदी के जीवन एवं कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए कहा कि हमारी कार्यशैली ऐसी हो कि आम जनता कार्यकर्ता को पहचानें और कार्यकर्ता आमजन को जानें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *