पीएम पोषण योजना की सामग्री लागत में हुई 9.50% की वृद्धि, नई दर 1 मई से लागू

कवर्धा| प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) योजना अंतर्गत सामग्री लागत में वृद्धि की गई है। पीएम पोषण योजना में सरकारी स्कूलों में बालवाटिका व कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को गर्म पका हुआ भोजन दिया जाता है। इस योजना का उद्देश्य पोषण सहायता प्रदान करना व स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाना है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने सामग्री लागत में 9.50 प्रतिशत की वृद्धि की है। ये नई दर एक मई से लागू होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *