सड़क हादसे में आरक्षक गंभीर रूप से घायल, रेफर

कवर्धा| सहसपुर लोहारा रोड पर दानवीर भामाशाह परिसर के सामने एक स्कूटी सवार आरक्षक हादसे का शिकार हो गया। अज्ञात ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल आरक्षक को रायपुर रेफर किया गया है। घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की है। जानकारी के मुताबिक चतुर मंडावी पुलिस विभाग में आरक्षक हैं। रक्षित केंद्र में पदस्थ हैं। ग्राम हल्दी से गुरुवार सुबह वह अपनी स्कूटी से ड्यूटी के लिए रक्षित केंद्र आ रहा था। तभी दानवीर भामाशाह परिसर के सामने नीले रंग की ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल आरक्षक के सिर पर गंभीर चोट आई थी। वह सड़क पर लहूलुहान पड़ा था। डॉयल 112 की मदद से घायल आरक्षक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *