कवर्धा| जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला व बाल विकास कबीरधाम अंतर्गत विभिन्न पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए आवेदन मंगाए गए थे। इसके बाद विभाग ने चयन व प्रतीक्षा सूची जारी कर दी है। इसमें विभिन्न पद शामिल है। चयन सूची को कबीरधाम जिले की अधिकृत वेबसाइट पर अपलोड की गई है। इसके अलावा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला व बाल विकास कार्यालय के सूचना पटल में चस्पा किया गया है।


