पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स जारी, जिले के 42 ग्रापं ने हासिल किया बी-ग्रेड

पंकज दुबे | जांजगीर केंद्र सरकार ने पंचायतों के प्रदर्शन व प्रगति का आकलन करने के लिए एडवांसमेंट इंडेक्स का परिणाम जारी किया है। जिले की 42 ग्राम पंचायतें बी’ ग्रेड श्रेणी में हैं। इसका मतलब है कि इन पंचायतों को 100 में 60 से 65 अंक मिले हैं। इन पंचायतों ने जिले में बेहतर प्रदर्शन किया है। पंचायत उन्नति सूचकांक (पीएआई) के लिए केंद्र सरकार द्वारा दोनों जिलों की सभी ग्राम पंचायतों में 9 विषयों पर सर्वे किया गया था। जारी परिणाम के अनुसार, बम्हनीडीह ब्लॉक के परसापाली को 65.0 अंक मिले हैं। पंचायतों में गरीबी मुक्त और बेहतर आजीविका, स्वस्थ पंचायत, बाल-अनुकूल पंचायत, जल-पर्याप्त पंचायत, स्वच्छ और हरित पंचायत, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाली पंचायत, सामाजिक रूप से न्यायसंगत, सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत, सुशासन वाली पंचायत और महिला-अनुकूल के आधार पर वर्ष 2022-23 में सर्वे हुआ था। सर्वे के बाद पहली बार पंचायतों की रैंकिंग सामने आई है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले पंचायत भवनों पर उनकी रैंकिंग लिखी जाएगी। जांजगीर-चांपा – ग्राम पंचायत परसापाली को 65 अंक, अफरीद को 63 अंक, ग्राम बम्हनीडीह, बछौद, रिस्दा, देवरहा, पिसौद, बुड़गहन, नवापरा को 62 अंक मिले हैं। ग्राम पोंच, कपीसदा, गोधना, पीपरदा, गोविंदा, देवरी, चंगोरी, नवागांव, सोनदह, कोटिया, उदयबंध को 61 अंक मिले हैं। केराचछार, लखुर्री, भदरा, जुनाडीह, जर्वे च, सोठी, सेमरिया, बंसुला को 60 अंक मिले हैं। सक्ती – मालखरौदा क्षेत्र के ग्राम बोड़ासागर, कांशीगढ़ को 64 अंक, कुरदा को 62 अंक, खंजुरनी को 61 अंक, भोथिया को 60 अंक, झालरौंदा , कैथा, बोथाडीह को 60 अंक मिले हैं। जांजगीर-चांपा और सक्ती की ये पंचायतें बी ग्रेड श्रेणी में इसलिए किया जाता है सर्वे पंचायत विकास सूचकांक सर्वे नीति निर्माण, योजना, निगरानी और मूल्यांकन के लिए किया जाता है। इससे विभिन्न विषयों और संकेतकों में पंचायतों की कमजोरियों की पहचान करने तथा सुधार के क्षेत्रों का सुझाव देने में सहायता मिलती है। यह प्रदर्शन और जरूरतों के आधार पर संसाधनों और प्रोत्साहनों का वितरण करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह पंचायतों के बीच सहकर्मी सीखने और सर्वोत्तम अभ्यास साझा करने की सुविधा भी देता है। पंचायतों को प्रदर्शन के आधार पर पांच श्रेणियों में बांटा गया अचीवर (ए+ ग्रेड, 90-100 अंक) फ्रंट रनर (ए ग्रेड, 75-90 अंक) परफॉर्मर (बी ग्रेड, 60-75 अंक) एस्पिरेंट (सी ग्रेड, 40-60 अंक) बिगिनर (डी ग्रेड, 0-40 अंक)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *