पीएम बांसवाड़ा में परमाणु ऊर्जा परियोजना का करेंगे शिलान्यास:राजस्थान-मध्यप्रदेश बॉर्डर पर 45 हजार करोड़ की योजना की रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को बांसवाड़ा आ रहे हैं। वे यहां राजस्थान-मध्यप्रदेश के बॉर्डर पर बन रहे करीब 45 हजार करोड़ की परमाणु ऊर्जा परियोजना का शिलान्यास करेंगे। माही डेम के पास बनने वाला यह प्रोजेक्ट परमाणु ऊर्जा मिशन के तहत बनकर तैयार होगा। पीएम बांसवाड़ा दौरे के दौरान शक्तिपीठों में से एक त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में भी दर्शन कर सकते हैं। पीएम मोदी यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसकी तैयारी सरकार और पार्टी स्तर पर जारी हैं। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि बांसवाड़ा में देश का सबसे बड़ा आणविक शक्ति केंद्र बनने जा रहा है। 25 सितंबर को होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा के साथ मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव और उनकी कैबिनेट के कई मंत्री भी शामिल होंगे। मोदी इस शिलान्यास कार्यक्रम के साथ-साथ राजस्थान और मध्यप्रदेश से जुड़ी कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी कर सकते हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना शेष हैं। करीब 10 महीने बाद आ रहे राजस्थान
इससे पहले पीएम मोदी पिछले साल 17 दिसम्बर 2024 को जयपुर आए थे। यहां उन्होंने ‘पार्वती-कालीसिंध-चंबल ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट’ (PKC-ERCP) का शिलान्यास किया था। कार्यक्रम में भी मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव मौजूद रहे थे। कार्यक्रम में भजनलाल सरकार के एक साल पूरा होने के मौके पर पहली बार राजस्थान-मध्यप्रदेश की परियोजना के समझौते को भी सार्वजनिक किया गया था। पीएम ने इस परियोजना में देरी के लिए पूर्व की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस समाधान की बजाय राज्यों के बीच जल विवाद को ही बढ़ावा देती रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *