मोती महल पर लगे झंडे को पहुंचाया गया नुकसान:अनिरुद्ध सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की फोटो, सांसद संजना पर सस्ती राजनीति सेकने का आरोप

पूर्व राजपरिवार के सदस्य और पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह के बेटे अनिरुद्ध सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए बताया है कि जो, मोती महल पर लगे ध्वजस्तंभ को नुकसान पहुंचाया गया है। ध्वजस्तंभ को सहारा देने वाली धातु की तारे जानबूझकर काट दी गई हैं। साथ ही धारदार तारों का इस्तेमाल कर ध्वज को फाड़ने का भी नुकसान किया गया है। इस घटना को लेकर मैंने और मेरी मां ने पुलिस से बात की है। सोशल मीडिया पर अनिरुद्ध सिंह ने किया पोस्ट अनिरुद्ध सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कल रात कुछ गुंडों ने मोती महल पैलेस के परिसर में घुसपैठ की और, जानबूझकर तोड़फोड़ की, इन दुराचारी प्रयासों का लक्ष्य महल की छत पर लगे ध्वजस्तंभ को नुकसान पहुंचाना था। जो हमारी विरासत और सम्मान का प्रतीक है। ध्वजस्तंभ को सहारा देने वाली धातु की तारें जानबूझकर काट दी गई। जैसा संलग्न तस्वीरों में स्पष्ट रूप से दिखता है। इसके अलावा, धारदार तारों का उपयोग कर ध्वज को फाड़ने का भी प्रयास किया गया। तस्वीरों में ध्वज पर पड़े फटने के निशान स्पष्ट हैं। यह सीधे तौर पर महल और हमारे परिवार की विरासत पर एक घृणित हमला है। ऐसे कायरतापूर्ण कृत्य अत्यंत शर्मनाक, अस्वीकार्य और बर्दाश्त के बाहर हैं। मेरी मां और मैंने SP भरतपुर व उनकी टीम से मांग की है कि वे तत्क्षण महल के चारों ओर सुरक्षा कड़ी करें और निगरानी बढ़ाये। मैं चीजों को सही करवाने की ताकत रखता हूं- अनिरुद्ध सिंह इसके बारे में जब अनिरुद्ध सिंह से बात की तो, उन्होंने बताया की मैं इस घटना को लेकर कोई FIR नहीं करवा रहा हूं। क्योंकि यह एक प्राइवेट प्रॉपर्टी है। मैं चीजों को सही करने की स्वयं रूप से ताकत रखता हूं। वो कोई बात नहीं है को नुकसान हुआ है। सोशल मीडिया पर कुछ अपनी सस्ती राजनीति सेंक रहे हैं जिसमें कुछ वरिष्ठ लोग और सांसद संजना जाटव हैं। इसी वजह से ये सारे रिजल्ट होते हैं। लोग अपनी राजनीति सेंक रहे हैं। सोशल मीडिया पर क्या-क्या बातचीत चल रहीं हैं। जो लोग भाषण दे रहे हैं। इससे जाहिर नहीं होता है कौन है इसके पीछे। मैं इस समय भरतपुर में नहीं हूं। मुझे सुबह पता लगा की ध्वज को नुकसान पहुंचाया गया है। मेरी टीम वहां पर है। ध्वज के रोकने के लिए जो तार लगाए गए हैं। वह तार हवा में झूल रहे हैं। ध्वज को नुकसान पहुंचाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *