पीएम बोले- मैं असम-पूर्वोत्तर की संस्कृति का ब्रांड एंबेसडर:पहले यहां की उपेक्षा होती थी; गुवाहाटी में 8600 कलाकारों ने झुमोइर बिनंदिनी नृत्य किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के असम पर हैं। वे सोमवार शाम गुवाहाटी के सरूसजाई स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘एक समय था जब देश में असम और पूर्वोत्तर के विकास की उपेक्षा की जाती थी। यहां की संस्कृति को भी नजरअंदाज किया जाता था। लेकिन मोदी खुद पूर्वोत्तर की संस्कृति के ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं।’ दरअसल, असम सरकार ने असम चाय उद्योग के 200 साल पूरे होने पर झुमोइर बिनंदिनी (मेगा झुमोइर) 2025 कार्यक्रम आयोजित किया। पूरे राज्य के चाय बागान के इलाकों से 8600 कलाकारों ने पीएम के सामने झुमोइर नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर सहित 60 देशों के मिशन प्रमुख भी शामिल हुए। असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने तीर कमान और चाय जमा करने की टोकरी देकर पीएम का सम्मान किया। पीएम मोदी ने मंच पर ड्रम भी बजाया। पीएम 25 फरवरी को भी असम में रहेंगे। वे गुवाहाटी में एडवांटेज असम 2.0 इन्वेस्टमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर समिट का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम की 6 तस्वीरें… ​​​​​​पीएम मोदी के भाषण के 3 बड़ी बातें… चाय बागान समुदाय क्या है? अब जानिए झुमोइर नृत्य क्या है? झुमोइर नृत्य में महिलाएं और पुरूष दोनों ही शामिल होते हैं। इसमें महिलाएं नाचती-गाती हैं। पुरुष पारंपरिक वाद्ययंत्र जैसे मातला, ढोल या ढाक (ड्रम), झांझ, बांसुरी और शहनाई बजाते हैं। नृत्य में शामिल होने वाले हर समुदाय के लोगों का अलग पहनावा होता है। हालांकि ज्यादातर महिलाएं लाल-सफेद साड़ियां पहने होती हैं। डांस के दौरान सभी कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होते हैं। सभी लोग डांस के दौरान एक जैसा पैटर्न फॉलो करते हैं और नागपुरी, खोरठा और कुरमाली में गाने गाते हैं। ………………………….. पीएम मोदी के दौरे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… भागलपुर में PM ने नीतीश कुमार को बताया लाडला मुख्यमंत्री: बोले- जो पशुओं का चारा खा सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर पहुंचे। उन्होंने मैथिली में लोगों को प्रणाम किया किया। पीएम ने संबोधन के दौरान नीतीश कुमार को लाडला मुख्यमंत्री बताया था। साथ ही आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा था कि जो पशुओं का चारा खा सकते हैं, वो परिस्थितियों को नहीं बदल सकते। पूरी खबर पढ़ें… MP ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट: मोदी बोले- 10वीं-12वीं की परीक्षा, इसलिए लेट आया मध्य प्रदेश के भोपाल में 24 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि दुनिया को भारत से बहुत सारी उम्मीदें हैं। वे चाहे सामान्य जन हों, नीतिगत जानकार हों, देश हों या फिर संस्थान हों। पिछले कुछ हफ्तों में जो कमेंट आए हैं वो भारत के हर निवेशक का उत्साह बढ़ाने वाले हैं। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *