जांजगीर में वैन और बाइक की आमने-सामने टक्कर:एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, बिलासपुर रेफर, वैन चालक हिरासत में

जांजगीर जांपा जिले के अकलतरा-बलौदा मुख्य मार्ग पर मारुति ओमनी वैन और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना अकलतरा थाना इलाके के मनकादाई मंदिर के पास की है। मृतक की पहचान नंद कुमार (45) निवासी गौरहा के रूप में हुई है। घायल शिवकुमार भारद्वाज (35) निवासी धुर्वा कारी पचपेड़ी को गंभीर हालत में बिलासपुर सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों युवक बलौदा से काम खत्म कर बाइक से अकलतरा लौट रहे थे। टक्कर के बाद गिरे, तो ट्रक से टकराए इसी दौरान अकलतरा से खटोला की ओर जा रही मारुति वैन से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के समय सामने से आ रही एक ट्रेलर ने ब्रेक लगाया, लेकिन नंद कुमार ट्रेलर के पहिए से टकरा गए। ड्राइवर हिरासत में स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने नंद कुमार को मृत घोषित कर दिया। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी में रखा गया है। अकलतरा पुलिस ने मारुति वैन को जब्त कर लिया है। वैन चालक गौरी शंकर सारथी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *