मुंगेली जिपं की 15 में 11 सीटों पर भाजपा काबिज:लोरमी में महिला प्रत्याशियों का दबदबा, पूर्व अध्यक्ष वर्षा सिंह 1900 वोटों से जीतीं

मुंगेली में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के दूसरे चरण का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिला कलेक्टोरेट के जनदर्शन कक्ष में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। अपर कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर निष्ठा पांडेय तिवारी ने नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की उप संचालक भूमिका देसाई ने विजेताओं की जानकारी दी। डिंडौरी से अनीता कोमल साहू जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1 से विजयी हुईं। कोदवामहंत से समुंद सिन्द्राम क्षेत्र क्रमांक 2 से जीते। बोड़तराकला से रत्ना संजय काठले क्षेत्र क्रमांक 3 की विजेता बनीं। मनोहरपुर से शांति देवचरण भास्कर क्षेत्र क्रमांक 4 से चुनी गईं। औराबांधा से कुंती उदय जायसवाल क्षेत्र क्रमांक 5 से विजयी हुईं। पांच सीटों में से चार पर महिला प्रत्याशियों की जीत लोरमी विकासखंड में 20 फरवरी को मतदान संपन्न हुआ था। मतगणना के बाद विजेताओं को प्रमाण पत्र सौंपे गए। पांच सीटों में से चार पर महिला प्रत्याशियों की जीत हुई है। इधर, लोरमी ब्लॉक के ग्राम सारधा स्थित आईटीआई भवन में जनपद चुनाव के परिणामों की घोषणा की गई। रिटर्निंग अधिकारी शेखर पटेल ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। गोड़खाम्ही क्षेत्र से भाजपा की वर्षा विक्रम सिंह ने दूसरी बार जनपद सदस्य का चुनाव 1900 से अधिक वोटों के अंतर से जीता। वर्षा सिंह पहले भी लोरमी जनपद की अध्यक्ष रह चुकी हैं और वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष हैं। इस बार भी वह अध्यक्ष पद की प्रमुख दावेदार मानी जा रही हैं। रानी दीदी सबसे कम उम्र की जनपद सदस्य चुनी गईं चुनाव में कई नए चेहरों ने भी जीत दर्ज की। कोदवा महंत क्षेत्र से 22 वर्षीय रानी दीदी देवा मार्को सबसे कम उम्र की जनपद सदस्य चुनी गईं। अन्य विजयी प्रत्याशियों में अचानकमार से सरस्वती मरावी, खुडिया से रुक्मणी बिंझवार, डिंडोरी से राजेंद्र साहू, अखरार से वेदराम पटेल और डोंगरिया से नागेंद्र मध्यम पटेल शामिल हैं। सारधा के आईटीआई भवन में देर रात तक सरपंच और पंच पदों के लिए लॉटरी की प्रक्रिया चलती रही। अपनी जीत पर वर्षा सिंह ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया और क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया। लॉटरी से हुआ भस्करा सरपंच का चुनाव त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत 20 फरवरी को हुए मतदान में ग्राम पंचायत भस्करा में सरपंच पद के लिए अनूप दास कुर्रे और रमेश टोंडे को बराबर बराबर मत प्राप्त हुआ था। जिसके लिए शनिवार को ग्राम सारधा के आईटीआई भवन स्थित कंट्रोल रूम में लॉटरी निकाली गई लॉटरी में अनूप दास कुर्रे के पक्ष में परचा निकला। रिटर्निंग अधिकारी ने लॉटरी के आधार पर भस्करा पंचायत से अनूप दास कुर्रे के सरपंच पद पर निर्वाचन की घोषणा की। नायब तहसीलदार शांतनु तारम ने बताया कि अलग-अलग पंचायत से 30 वार्ड में पंच पर हेतु प्रत्याशियों को बराबर बराबर मत मिला था इन सभी के लिए पूरे पारदर्शी तरीके से लॉटरी निकालकर निर्वाचन की घोषणा की गई। कार्यक्रम में रिटर्निंग अधिकारी शेखर पटेल, नायब तहसीलदार चंद्रप्रकाश सोनी, शांतनू तारम, जनपद सीईओ पी आर धृतलहरे, पंचायत निरीक्षक आर के पात्रे डा. प्रमोद नामदेव, राघवेंद्र सोनी आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *