पीएम मोदी के जन्मदिन पर मंत्री कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने उनके जीवन और कार्यकाल पर लेख लिखा। मंत्री राज्यवर्द्धन ने लिखा-आओ देश के लिए जिएं, हर क्षण भारत के नाम। यही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जीवन मंत्र है। उनका हर कदम, हर सांस और हर संकल्प राष्ट्र की सेवा को समर्पित है। यही कारण है कि जब वे सैनिकों के बीच खड़े होते हैं तो स्वयं सैनिक बन जाते हैं, खिलाड़ियों से मिलते हैं तो उनमें खेल भावना का जोश भर देते हैं, युवाओं से संवाद करते हैं तो उनके साथी और प्रेरणा बन जाते हैं। जब महिलाओं की आकांक्षाओं की बात आती है तो वे उनके संरक्षक और संबल के रूप में खड़े रहते हैं। यही संवेदनशीलता और अटूट समर्पण भारत को निरंतर नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रहा है और विश्व मंच पर देश की पहचान को और सशक्त बना रहा है। एक नागरिक के रूप में लेख लिख रहा हूं
मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने लिखा, मैं यह लेख एक नागरिक के रूप में लिख रहा हूं। हम सबने एक ऐसा भारत देखा है जहां नीतियां ठप थी और भ्रष्टाचार आम बात थी। आज हम वही भारत देख रहे हैं जो निर्णायक नेतृत्व, नई सोच और वैश्विक सम्मान से भरा है। इस बदलाव का नाम है नरेन्द्र मोदी। सफाई को जनआंदोलन बनाया
उन्होने लिखा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता के रूप में शुरू हुआ उनका जीवन त्याग, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक रहा। यही मूल्य प्रधानमंत्री के रूप में उनकी कार्यशैली में दिखाई देते हैं। उनके नारे केवल शब्द नहीं रहे, बल्कि ठोस नीतियों और योजनाओं में बदले। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास ने विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया। ‘स्वच्छ भारत’ ने सफ़ाई को जनांदोलन बनाया। ‘डिजिटल इंडिया’ ने नागरिकों को तकनीक से जोड़ा। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ ने नारी गरिमा को नई पहचान दी। ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ ने उद्योगों और युवाओं को आत्मविश्वास दिया। हर घर तिरंगा से राष्ट्रीय गर्व जगाया
मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने लिखा, जन धन योजना ने गरीबों के बैंक खाते खोले, उज्ज्वला योजना ने महिलाओं को धुएं से मुक्ति दी, आयुष्मान भारत ने असंख्य परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा दी, आवास योजना ने घर दिए, और जल जीवन मिशन ने हर घर तक नल का जल पहुंचाया। सैनिकों का गौरव लौटाया, तो हर घर तिरंगा ने राष्ट्रीय गर्व जगाया। देश की सुरक्षा के प्रति उनका समर्पण अटूट है, इसी भावना से प्रधानमंत्री मोदी ने नई सैन्य नीति और आधुनिक रक्षा सिद्धांतों के माध्यम से भारत को न केवल सुरक्षित बनाया है बल्कि वैश्विक मंच पर एक सशक्त सामरिक शक्ति के रूप में स्थापित किया है आज परिणाम स्पष्ट हैं आम नागरिक का जीवन सरल हुआ है और भारत को वैश्विक मंच पर नई प्रतिष्ठा मिली है। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और इस संकल्प को दोहराते हैं कि उनके नेतृत्व में भारत और भी ऊंचाइयां प्राप्त करेगा।


