प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को कहा कि आज दुनिया अनिश्चितताओं से भरी है। फिर भी इस दौर में हमारा भारत एक अलग लीग में दिख रहा है। भारत आत्मविश्वास से भरा है। जब दुनिया में स्लोडाउन की बात होती है भारत ग्रोथ की कहानी लिखता है। PM मोदी दिल्ली में हिंदुस्तान टाइम्स के लीडरशीप समिट में शामिल हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब दुनिया में ट्रस्ट की क्राइसिस होती है तब भारत पिलर बनता है। पीएम ने कहा, कुछ दिन पहले भारत के जीडीपी आंकड़े आए जिसमें 8% से ज्यादा ग्रोथ हो रही है। ये सिर्फ नंबर नहीं है ये स्ट्रांग मैक्रो इकोॅनामिकल सिग्नल है। यह संदेश है भारत ग्लोबल इकोनॉमी का ग्रोथ ड्राइवर बन रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जी 7 की इकोनॉमी औसतन 1.5% के पास है इन परिस्थितयों में भारत लो इंफ्लेशन मॉडल बना है। एक समय देश में ज्यादा महंगाई को लेकर चिंता जताते थे आज वे कम होने की बात करते हैं।
PM मोदी की 4 बड़ी बातें… खबर अपडेट हो रही है….


