पीएम मोदी 25 सितंबर को बांसवाड़ा आएंगे:प्रभारी सचिव ने सभा स्थल, डोम, हेलीपैड और पार्किंग स्थल का जायजा लिया, बैठक ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को बांसवाड़ा आ रहे हैं। वे यहां राजस्थान-मध्यप्रदेश के बॉर्डर पर बन रहे करीब 45 हजार करोड़ की परमाणु ऊर्जा परियोजना का शिलान्यास करेंगे। बुधवार को प्रभारी सचिव नकाते शिव प्रसाद मदन ने एनपीसीएल नापला पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सभा स्थल, डोम, हेलीपैड, पार्किंग स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्देनजर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और उच्चस्तरीय गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएं। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा मानकों के अनुरूप सभी इंतजाम समय रहते पूरे किए जाएं। इसके बाद प्रभारी सचिव ने नगर परिषद द्वारा आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी स्टॉल पर जाकर शिविर में की जा रही गतिविधियों की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव, अतिरिक्त जिला कलेक्टर अभिषेक गोयल सहित नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *