पीएससी में अंकुश ने हासिल की 7वीं रैंक

नारायणपुर | देर रात छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग (पीएससी) द्वारा घोषित परिणाम ने नारायणपुर वासियों को चौंका दिया कारण यह था कि, पहली बार नारायणपुर जिले से, किसी छात्र ने छत्तीसगढ़ पीएससी के टॉप टेन सूची में स्थान बनाया था। परिणाम आते ही उनके परिवार और परिचितों में खुशी का माहौल बन गया, माता-पिता ने इसे उनके निरंतर परिश्रम और दृढ़ संकल्प का परिणाम बताया। अंकुश लंबे समय से प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी में जुटे थे, शिक्षकों ने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान के लिए गर्व का विषय है। अंकुश ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, मित्रों और गुरुओं के मार्गदर्शन को दिया है। अंकुश दिल्ली से वापस छत्तीसगढ़ आकर 2024 में पहली बार सीजीपीएससी का एग्जाम दिया और पहले ही प्रयास में 137 वां रैंक हासिल किया जिसके बाद उसका मनोबल बढ़ गया और दूसरे प्रयास में उसने सातवां रैंक प्राप्त कर नारायणपुर का नाम रोशन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *