पीकेएफ ग्रुप द्वारा वार्षिक फैमिली मीट आयोजित

जालंधर| पीकेएफ ग्रुप द्वारा अपने टीम मेंबर्स एवं उनके परिवारजनों के लिए वार्षिक फैमिली मीट का भव्य आयोजन किया गया। कंपनी की 17 शाखाओं एवं हेड ऑफिस के टीम मेंबर्स तथा उनके परिवार के सदस्यों ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। समारोह में 250 से अधिक लोगों की उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम का माहौल अत्यंत जीवंत और पारिवारिक बना रहा। यह फैमिली मीट पीकेएफ ग्रुप द्वारा साल 1958 से जारी है। इसका उद्देश्य टीम मेंबर्स और उनके परिवारों के बीच आपसी संबंधों को सुदृढ़ करना, सामंजस्य बढ़ाना तथा एक सकारात्मक कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करना है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। परिवार के महत्व को सबने समझा। इस अवसर पर चेयरमैन आलोक सोंधी, मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक सोंधी, जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर, अशीम सोंधी के साथ बाकी डायरेक्टर्स अनुराधा सोंधी, वंदना सोंधी, अनिल कालिया और प्रमोद शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *