सिविल डिफेंस प्रशिक्षण में ओवरऑल प्रदर्शन से तमन्ना ने प्रथम स्थान पाया

जालंधर| केएमवी की एनसीसी कैडेट्स ने पंजाब होम गार्ड्स और सिविल डिफेंस द्वारा आयोजित 10-दिवसीय सिविल डिफेंस कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम में भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में सामुदायिक सुरक्षा और तैयारी को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स को फायर फाइटिंग, फर्स्ट एड, सीपीआर, डिजास्टर मैनेजमेंट तथा एडवांस्ड रस्सी-आधारित रेस्क्यू तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। मॉक ड्रिल और सिम्युलेटेड इमरजेंसी परिदृश्यों के माध्यम से उन्हें कठिन परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने और प्रभावी ढंग से कार्य करने का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण में कैडेट तमन्ना चौधरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, एनसीसी गतिविधियों में निरंतर योगदान और नेतृत्व के लिए लेफ्टिनेंट सुफालिका कालिया को पंजाब होम गार्ड्स द्वारा ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ सम्मान से नवाजा गया। प्रिंसिपल डॉ. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने कैडेट्स की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों में अनुशासन, तत्परता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सशक्त बनाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *