कांकेर| जिला में सबसे बड़ा कालेज शहर का पीजी कालेज है। जहां आडिटोरियम भवन कंडम स्थिति में है। 10 वर्ष से ज्यादा समय से आडिटोरियम भवन कंडम हो गया है और काफी समय से आडिटोरियम भवन का उपयोग नहीं हो रहा है। आडिटोरियम भवन को नए सिरे से बनाने के लिए ध्यान देना चाहिए। नब्बे के दशक में बना आडिटोरियम भवन में पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सेमीनार व अन्य आयोजन होते थे,लेकिन अब पूरी तरह से कंडम होने के कारण खाली पड़े भवन में सन्नाटा पसरा हुआ है। इसका जीर्णोद्धार कर या ढहाकर नए सिरे से बनाने पर ध्यान देना चाहिए। – मानवेंद्र समुंद, अलबेलापारा वार्ड, कांकेर


