पीजी कॉलेज झालावाड़ में स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम:महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर दी गई जानकारी

झालावाड़ के पीजी कॉलेज में महिला प्रकोष्ठ के देखरेख में उद्योग स्थापना और स्किल डेवलपमेंट संबंधी कोर्स पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना था। कार्यक्रम की मुख्य मेहमान लघु उद्योग भारती महिला इकाई की सचिव और आरकेसीएल की सर्विस प्रोवाइडर जया गुप्ता थीं। महाविद्यालय के वरिष्ठतम संकाय सदस्य प्रोफेसर जीके मालवीया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। महिला प्रकोष्ठ संयोजिका डॉ. अलका बागला ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया और एमएसएमई विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि महिलाएं लघु उद्योग के क्षेत्र में किस प्रकार आत्मनिर्भर बन सकती हैं। मुख्य वक्ता जया गुप्ता ने आरएससीआईटी कोर्स और निजी क्षेत्र में नौकरी के लिए आवश्यक प्रोफेशनल कोर्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरएससीएफए एक तीन महीने का कोर्स है, जिसे करने के बाद प्रतिमाह 8 से 10 हजार रुपए तक की आय प्राप्त की जा सकती है। गुप्ता ने वेबसाइट डिजाइनिंग, शेयर मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों और लघु उद्योगों के लिए ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी। महाविद्यालय के भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. हमीद अहमद ने इन्कयूबेशन सेंटर में संचालित ‘आई स्टार्टअप’ के संबंध में विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का मंच संचालन महाविद्यालय की सहायक आचार्य सोनू खंडेलवाल ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर जी. के. मालवीया, डॉ. हमीद अहमद, डॉ. ओमप्रकाश बैरवा, डॉ. अजुर्मन्द कुरैशी, डॉ. सुमन खीचीं, डॉ रेणू मीणा, नरेन्द्र पूनिया, कान्हाराम भंवरलाल मीना, डॉ. प्रमिला शर्मा और सुश्री मनीषा मीना सहित कई संकाय सदस्य और महिला प्रकोष्ठ के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सहायक आचार्य अर्चना मीना ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *