पीएम एक्सीलेंस कॉलेज छिंदवाड़ा में आज (मंगलवार) छात्र-छात्राओं ने अपनी शिक्षण संबंधी समस्याओं से प्रभारी प्राचार्य लक्ष्मीचंद बर गैया को अवगत कराया। छात्र नेता अर्पित तिवारी ने बताया कि कॉलेज में इसी सत्र से एग्रीकल्चर विषय की शुरुआत हुई थी, लेकिन अब-तक इस विषय को पढ़ाने के लिए फेकल्टी नहीं है। एग्रीकल्चर में 12 विषय हैं लेकिन छात्र-छात्राओं को सिर्फ 2 ही विषय पढ़ाए जा रहे हैं। इससे छात्रों को शैक्षणिक कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्टूडेंट्स ने प्राचार्य को बताया कि पीएम एक्सीलेंस महाविद्यालय में अधिकांश छात्र-छात्राएं हिंदी माध्यम से आते हैं लेकिन उन्हें अंग्रेजी भाषा में पढ़ाया जा रहा है। इस वजह से उन्हें दो विषय जिसकी कक्षाएं लगती हैं, उस विषय को समझने में और पढ़ने में कठिनाई हो रही है। लगातार समस्या के बारे में बताया गया लेकिन समाधान कॉलेज प्रशासन ने नहीं किया। प्रदर्शन में छात्र-छात्राएं हुए शामिल
पीजी कॉलेज में मुख्य रूप से अभिषेक वर्मा ,सागर चौबे , रामकिशोर ऊईके ,चंदन चंद्रवंशी, हसनैन मंसूरी, आयुष शर्मा, गौरव सूर्यवंशी, वैभव ऊईके, मजेद मंसूरी, अन्नू रघुवंशी, साईं राज पटेल, भोजराज ,साक्षी, आलिया, संजना, चंद्र किरण, भावना सहित अन्य सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


