पीटीआई भर्ती:244 का चयन निरस्त करने से पहले कानूनी राय लेगा विभाग

शिक्षा विभाग ने पीटीआई भर्ती-2022 के 244 शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति निरस्त करने के लिए इस महीने बड़ा निर्णय ले सकता है। इन पीटीआई को पिछले दिनों शिक्षा विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जवाब के लिए उनको दी गई समय सीमा खत्म हो चुकी है। कई पीटीआई ऐसे हैं जिन्होंने निर्धारित अवधि में अपने जवाब नहीं दिए। पिछले दिनों कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से इन अभ्यर्थियों के दस्तावेज मिसमैच और इनमें कई तरह की विसंगतियों को लेकर शिक्षा विभाग को 244 अभ्यर्थियों का चयन निरस्त करने के लिए पत्र लिखा था। बोर्ड की जांच में सामने आया था कि इन अभ्यर्थियों के द्वारा ऑनलाइन आवेदन में भरी गई डिटेल और दस्तावेज सत्यापन के समय प्रस्तुत किए दस्तावेजों में बड़ा अंतर था। चयन बोर्ड के पत्र के बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने इन अभ्यर्थियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन पीटीआई को कहा गया था कि आवेदन पत्र में दर्ज सूचनाओं और दस्तावेज सत्यापन के समय प्रस्तुत दस्तावेजों में गंभीर विसंगति पाए जाने की स्थिति में इनको अपात्र करते हुए इनकी नियुक्ति निरस्त करने के आदेश जारी होंगे। तय अवधि में कई पीटीआई ने जवाब प्रस्तुत नहीं किया। अब विभाग सभी मामलों पर कानूनी राय ले रहा है ताकि चयन निरस्त होने के बाद कोई कानूनी अड़चन ना आए। जिन अभ्यर्थियों ने जवाब नहीं दिया। उनका चयन निरस्त होना तय माना जा रहा है। इन शारीरिक शिक्षकों को नोटिस का जवाब देने के लिए दी गई समय सीमा समाप्त हो चुकी है। अब हम इस मुद्दे पर कानूनी राय ले रहे हैं। ताकि आगे कोई परेशानी ना आए।
– आशीष मोदी, निदेशक, माध्यमिक शिक्षा विभाग

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *