पीटीयू के छात्र तनिश ने गेट परीक्षा में 513वीं रैंक की हासिल

अमृतसर | आईके गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के अमृतसर कैंपस में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र तनिश रावत ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) परीक्षा में ऑल इंडिया 513वीं रैंक हासिल की है। तनिश की इस सफलता पर कुलपति प्रोफेसर सुशील मित्तल और रजिस्ट्रार डॉ. एसके मिश्रा ने बधाई दी। दोनों ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की प्रमुख डॉ. प्रभकिरण कौर ने कहा कि यह पूरे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। कैंपस निदेशक प्रोफेसर आशीष अरोड़ा ने कहा कि इस रैंक से छात्र के लिए कई अवसर खुलेंगे। आज कई सार्वजनिक उपक्रम गेट स्कोर के आधार पर ही भर्ती करते हैं। कैंपस निदेशक प्रो. आशीष अरोड़ा ने कहा कि इस उपलब्धि ने छात्र के लिए कई अवसर खोल दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *