पंजाब एंड सिंध बैंक ने लगाया प्रधानमंत्री मुद्रा योजना कैंप

अमृतसर | पंजाब एंड सिंध बैंक जोनल आफिस की ओर से प्रधानमंत्री मुद्रा योजना कैंप का आयोजन जोनल मैनेजर कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें अमृतसर और तरनतारन जिले के बैंक की ब्रांचों में कैंप लगाए गए। जोनल मैनेजर कुलदीप सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत 3 कैटागिरी में लोन उपलब्ध करवाया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री मुद्रा शिशु योजना, किशोर योजना और तरुण योजना शामिल है। उन्होंने कहा कि कैंप में 130 के करीब आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि पहले यह सीमा 10 लाख रुपए थी, लेकिन सरकार ने इसे दोगुना कर दिया है। यह फैसला देश में छोटे उद्यमियों को मजबूत करने और रोजगार के मौके बढ़ाने के लिए लिया गया है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्रालय के अनुसार यह कदम मुद्रा योजना के उद्देश्य को और प्रभावशाली ढंग से पूरा करेगा। इस दौरान चीफ मैनेजर सुखविंदर सिंह चौहान, पुनीत सिंगला और मोहित अरोड़ा मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *