राजनगर| झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राजनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार एवं अंचल अधिकारी हरीश चंद्र मुंडा से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। साथ ही पिछले दिनों हुई अतिवृष्टि के दौरान प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में मकान क्षतिग्रस्त होने का मुद्दा उठाते हुए गणेश महाली ने कहा कि प्रभावित लाभुकों के आवेदनों को अविलंब स्वीकृत कर मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि उन्हें शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि कई गावों में अतिवृष्टि के कारण लोगों के मकान ध्वस्त हो गए हैं। जिसमें कई ग़रीब परिवार शामिल हैं, जो स्वयं के खर्चे से मकान को फिर से बनाने में असमर्थ हैं, ऐसे लोगों को तत्काल राहत प्रदान किया जाना चाहिए। इस मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य बिशु हेंब्रम, प्रखंड अध्यक्ष राम सिंह हेंब्रम, उपाध्यक्ष भक्तु मार्डी, सुबोल महतो, रिंकू राउत, दिलीप महतो, सानो टुडू समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


