राजनगर में वाहन चेकिंग अभियान, कटेगा चालान

राजनगर| हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर अब यातायात पुलिस की ओर से अब नियमित वाहन चेकिंग अभियान शुरु कर दिया गया है। राजनगर थाना गेट के सामने प्रतिदिन वाहन जाँच की जा रही है। यातायात इंस्पेक्टर आनंद कुमार सिंह ने बताया कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने पर चालान काटा जाएगा। उन्होंने सभी वाहन चालकों से हेलमेट पहने, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदुषण सर्टिफिकेट अवश्य रखने की अपील की। चारपहिया वाहनों में चलने वाले चालकों को सीट बेल्ट पहने को कहा। साथ ही नशापान कर वाहन नहीं चलाने की हिदायत दी है। उन्होंने बताया कि बुधवार को नियम उल्लंघन करने वाले वाहन चालाकों से लगभग 28 हजार रुपए का चालान काटा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *