पीडीएस डीलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ने डीएसओ से नवंबर महीने का खाद्यान्न उपलब्ध कराने की मांग की

सरायकेला | फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन पीडीएस के जिलाध्यक्ष फूलकांत झा ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी से तत्काल नवंबर महीने का खाद्यान्न उपलब्ध कराने की मांग की है। बताया गया है कि गम्हरिया गोदाम में बीते अक्टूबर माह की खाद्यान्न आपूर्ति आंशिक रुप से किया गया था। फूलकांत झा ने बताया कि दीपावली और छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा 15 अक्टूबर तक वितरण अनिवार्य किया गया था। इस निर्देश के तहत दुकानदारों ने कम मात्रा में ही सही, लेकिन उपभोक्ताओं के बीच वितरण शुरू कर दिया था। इसी बीच मजदूर की कमी और अन्य कारणों का हवाला देते हुए करीब एक सप्ताह तक गोदाम से सामान की आपूर्ति नहीं की गई। इसके बाद बीते 28 अक्टूबर की रात गम्हरिया गोदाम में आग लग गई जिसकी चपेट में आने से एजीएम अभिषेक हाजरा और डीएसडी ठेकेदार राजू सेनापति की मौत हो गई। फूलकांत झा ने कहा कि अग्निकांड के बाद हजारों लाभुक गंभीर संकट में हैं। ऐसे में नवंबर माह का खाद्यान्न तत्काल उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है ताकि लाभुकों को राहत मिल सके। एसोसिएशन ने जिला प्रशासन से इसपर शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई है ताकि राशन वितरण बाधित न हो और गरीब परिवारों को समय पर उनका अधिकार मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *