फरवरी में भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से लगे पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश का उद्योग विभाग नई इंडस्ट्री को बुलाने के साथ इंडस्ट्री का डेल्टा हब बन चुके इस क्षेत्र में इन्फ्रास्ट्रक्चर रीडेवलपमेंट पर काम करने जा रहा है। इसके लिए पीथमपुर के सेक्टर 1, 2, 3, 5, 6 के साथ ही स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क, सेज 1 और 2 के लिए प्लान तैयार करवाया जा रहा है।
प्रोजेक्ट के तहत पुरानी सड़कों को फिर से बनाना, छोटी सड़कों को चौड़ा करना, ड्रेनेज की सीसी (पक्की) लाइन डालना और पानी, बिजली सहित अन्य काम किए जाएंगे। मप्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमपीआईडीसी) ने प्लानिंग का काम फोरट्रेस इन्फ्राकॉन लिमिटेड, मुंबई को सौंपा है। उद्योग विभाग यहां अलग-अलग चरणों में रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर, फिजिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर, बिल्डिंग्स/यूटिलिटी, सिक्योरिटी और सौंदर्यीकरण पर काम करेगाा। कॉमन फैसिलिटी सेंटर के साथ सीसीटीवी सर्विलांस बढ़ाया जाएगा पहले बेसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर की समस्याएं दूर करेंगे ^पीथमपुर इंडस्ट्रियल एरिया में रीडेवलपमेंट के साथ सौंदर्यीकरण और बिजली के साथ सुरक्षा के लिए सीसीटीवी सर्विलांस पर भी काम करेंगे। साल 2025 की प्रायोरिटी में यह हमारे लिए अहम है। – राजेश राठौर, कार्यकारी संचालक, एमपीआईडीसी


