पीपीएससी : 23 को होने वाला कॉम्पिटिटिव एग्जाम भी स्थगित, जनवरी में भी हो चुका है रद्द

भास्कर न्यूज | लुधियाना पंजाब पब्लिक सर्विस कमिशन(पीपीएससी) द्वारा सीनियर असिस्टेंट जॉइंट कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन का आयोजन 23 फरवरी को किया जाना था जिसे स्थगित कर दिया गया है। नवंबर में इस परीक्षा को आयोजित करने के निर्देश जारी किए गए थे। हालांकि एडमिनिस्ट्रेटिव कारणों का हवाला देकर इस परीक्षा को रद्द करने का नोटिस जारी किया गया है। लेकिन 2025 में आयोजित होने वाली दो परीक्षाओं में यह दूसरी परीक्षा है जिसे रद्द किया गया है। इससे पहले चाइल्ड डेवल्पमेंट प्रोजेक्ट अफसर के लिए 19 जनवरी को आयोजित होने वाली परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इस परीक्षा की नई तारीख अब तक भी जारी नहीं हुई है। वहीं, अब फरवरी में भी होने वाली यह परीक्षा स्थगित की गई है। जबकि इन पदों के लिए आवेदन 2022-2023 के दौरान लिए गए थे। लेकिन अब तक भी भर्ती का प्रोसेस अधूरा ही चल रहा है। वहीं, एक तरफ तो पीपीएससी द्वारा 23 को होने वाली परीक्षा स्थगित की है। वहीं, पंजाब सबॉर्डिनेट सर्विसेस सलेक्शन बोर्ड(पीएसएसएसबी) द्वारा भी सीनियर असिस्टेंट(अकाउंट्स), जूनियर ऑडिटर के पदों के लिए होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। इन पोस्ट के लिए 2023 व 2024 को आवेदन मांगे गए थे। इसे भी प्रबंधकीय कारणों का हवाला देकर स्थगित किया गया है। इसके बारे में अगली जानकारी बोर्ड द्वारा जारी किया जाएगा। वहीं, बोर्ड द्वारा लेबोरेट्री अटेंडेंट की 27 पोस्ट के लिए होने वाली लिखित परीक्षा के लिए दिव्यांगजन स्क्रीब के लिए आवेदन कर सकते हैं। 15 फरवरी को यह परीक्षा होनी है। ऐसे में स्क्रीब के लिए 11 फरवरी तक अप्लाई किया जा सकता है। इसके लिए तय प्रफोर्मा को भरना होगा और स्क्रीब की शैक्षणिक योग्यता के बारे में जानकारी को भी भरना होगा। ई-मेल के जरिए यह फॉर्म भर कर भेजना होगा। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *