पीपीसीबी के खिलाफ आज शिकायत करेगा मोर्चा

लुधियाना| काले पानी दा मोर्चा ने बुड्‌ढा दरिया में बढ़ते प्रदूषण और प्रदूषित करने वालों पर एक्शन नहीं लेने पर पीपीसीबी अफसरों पर हमला बोला है। मोर्चा ने कहा कि पीपीसीबी अधिकारियों के खिलाफ मिलीभगत और गुमराह करने के साक्ष्य मिले हैं। इस संबंध में 2 जनवरी को शिकायत की जाएगी। जानकारी के अनुसार 650 करोड़ खर्च के बावजूद बुड्‌ढा दरिया में बढ़ता प्रदूषण चिंता बढ़ा रहा है। इसे लेकर काले पानी दा मोर्चा की ओर से जनआंदोलन किया गया था। मामले में याचिका एनजीटी में विचाराधीन हैं। बताया गया कि पीपीसीबी अधिकारियों की बहुत गंभीर मिलीभगत और गुमराह व्यवहार के और सबूत सामने आ रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *