पीबीएम अस्पताल में फिर मरीज-डॉक्टर विवाद:छाती में दर्द से परेशान रोगी ने जल्दी देखने को बोला तो बाल पकड़कर चांटे मारे

पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में एक बार फिर अस्पताल स्टॉफ और मरीज के परिजन आमने सामने हो गए। नौबत यहां तक आ गई कि मरीज के परिजन के बाल पकड़कर उसे पीटा गया। ये मरीज छाती में दर्द से परेशान था और ऐसे में उसके साथ आई महिला ने डॉक्टर को छूकर कह दिया कि इसे जल्दी देख लो। उधर, डॉक्टर्स का आरोप है कि उनके साथ अभद्रता की गई। मरीज ने डॉक्टर का हाथ पकड़ लिया था। इस घटना से अस्पताल की व्यवस्थाओं और स्टाफ के व्यवहार पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक वीडियो में मरीज का बाल पकड़े युवक नजर आ रहा है और उसके चांटे मारते हुए दिख्राई दे रहा है। इलाज के दौरान हंगामा, सुरक्षाकर्मियों को करना पड़ा हस्तक्षेप घटना के दौरान ट्रॉमा सेंटर में जमकर हंगामा हुआ। हालात इतने बिगड़ गए कि मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को बीच-बचाव के लिए आगे आना पड़ा। वीडियो में साफ दिख रहा है कि इलाज के दौरान ही मरीज के बाल पकड़े हुए हैं। मारपीट भी जा रही है, जिससे वहां मौजूद अन्य मरीज और उनके परिजन भी सहम गए। पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी घटनाएं बताया जा रहा है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में लगभग रोजाना मरीजों और स्टाफ के बीच कहासुनी और झड़प की खबरें सामने आती रहती हैं। कभी इलाज में देरी को लेकर तो कभी व्यवहार को लेकर विवाद की स्थिति बन जाती है। महिला ने कहा,मैंने हाथ लगाया विवाद बढ़ने के बाद डॉक्टर से महिला ने कहा कि मैंने आपको हाथ लगाया था, उसके साथ आए युवक ने कुछ नहीं कहा था। इस पर डॉक्टर ने कहा कि इसने मेरा हाथ पकड़ा था। वीडियो एक युवक बाल पकड़े भी नजर आ रहा है। वहीं सुरक्षाकर्मी मूक दर्शक बने खड़े हैं। प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल इस ताजा घटना ने एक बार फिर पीबीएम हॉस्पिटल की खामियों को उजागर कर दिया है। अब देखना यह है कि प्रशासन सिर्फ बैठकों और आश्वासनों तक सीमित रहता है या फिर जमीनी स्तर पर ठोस सुधार नजर आते हैं। मरीजों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए त्वरित और सख्त कदम उठाना अब बेहद जरूरी हो गया है। घटना की जानकारी ले रहे हैं अधीक्षक उधर, पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया ने बताया कि इस तरह का वीडियो सामने आया है, अभी घटना के बारे में पता कर रहे हैं। जरूरत पड़ी तो कार्रवाई भी की जाएगी। कंटेंट : अलंकार गोस्वामी, बीकानेर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *