लुधियानामें धुंध से सड़क हादसा, चार घायल:दिल्ली से लौट रही कार दोराहा के पास डिवाइडर से टकराकर पलटी

दोराहा में नेशनल हाईवे पर घनी धुंध के कारण आज सुबह एक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को साहनेवाल के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी चार व्यक्ति कपूरथला जिले के निवासी हैं। वे दिल्ली से अपने एक रिश्तेदार को छोड़कर लौट रहे थे, जो हाल ही में दुबई गया था। सुबह के समय दोराहा क्षेत्र में नहर वाले पुल को पार करते ही अचानक घनी धुंध छा गई। धुंध इतनी अधिक थी कि कार चालक को आगे का रास्ता स्पष्ट दिखाई नहीं दिया। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई और तेज टक्कर के बाद पलट गई। हादसे के कारण मौके पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। सड़क सुरक्षा फोर्स के सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि घायलों की पहचान जसविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, केवल सिंह और बहादुर सिंह के रूप में हुई है। सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। लोगों ने घायलों को निकाला बाहर हादसा हुआ देख हाइवे से निकल रहे लोग वहां रुके और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के आने से पहले लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। बाद में पुलिस भी मौके पर आई और उन्होंने चारों घायलों को बाहर निकाला और उन्हें साहनेवाल सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। सड़क सुरक्षा फोर्स ने दुर्घटनाग्रस्त कार को किया किनारेसूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त कार सड़क पर पलटी थी। धुंध में और वाहन भी उससे न टकर जाएं इसके लिए सड़क सुरक्षा फोर्स के जवानों ने अन्य लोगों की मदद से कार को किनारे किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *