पीबीएम अस्पताल में 100 बेबी किट का वितरण

पीबीएम अस्पताल में महावीर इंटरनेशनल बीकाणा वीरा केंद्र की ओर से 100 बेबी किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर रेजिडेंट डॉ. अनीता शर्मा और नर्सेज ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। बीकाणा वीरा केंद्र की चेयरपर्सन मनीषा डागा ने गर्भवती महिलाओं को जानकारी देते हुए कहा कि बेबी किट बच्चों को संक्रमण से बचाने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है और इस तरह के कार्यक्रमों से लोगों को जागरूक किया जा सकता है। केंद्र द्वारा पीबीएम अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में स्तनपान के महत्व पर जोर दिया गया। इस अवसर पर एक पोस्टर का विमोचन भी किया गया, जिसमें स्तनपान के महत्व को दर्शाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *