विकास प्रगति रथ कार्यक्रम के अंतर्गत राजस्थान भाजपा सरकार की उपलब्धियों के पत्रक बीकानेर फोर्ट डिस्पेन्सरी, नगर निगम, कीर्ति स्तंभ पर वितरित किए गए। इस दौरान आमजन से सीधा संवाद कर विकास से संबंधित सुझाव पत्र भी लिए गए। शहर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि भाजपा सरकार और कार्यकर्ता निरंतर जनता के बीच मौजूद हैं और लोक कल्याणकारी योजनाएं अंतिम छोर तक पहुंच रही हैं। कार्यक्रम में पूर्व जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह भाटी, धर्मेंद्र सिंह, रामकुमार व्यास, विनोद करोल, देवरूप सिंह, आदित्य सिंह भाटी, राजेंद्र देवड़ा, विकास पंवार, चांद कंवर शेखावत, विजय सिंह भाटी, ओम प्रकाश भाटी, राधा खत्री, धर्मपाल डूडी, संदीप भोजक, जयशंकर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


