पीरटांड में दो नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप के सभी 8 आरोपी धराए

पीरटांड़ प्रखंड में बीते 25 जनवरी को जतरा मेला देखने गई दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि पीड़ित बच्चियों के पिता के आवेदन के आधार पर खुखरा थाना में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद एसडीपीओ सुमित प्रसाद के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया।खोजी कुत्तों को लगाया गया और रांची से बुलाकर एफएसएल टीम की भी मदद ली गई। एसआईटी ने खुखरा और पीरटांड़ लगातार छापेमारी अभियान चलाया । इसके बाद मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सभी आठ आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। चार आरोपी नाबालिग, चार को भेजा गया जेल
गिरफ्तार आरोपियों में चार नाबालिग हैं, जिन्हें रिमांड होम भेज दिया गया है। वहीं चार वयस्क आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। जेल भेजे गए आरोपियों में दो पीरटांड़ प्रखंड के हरलाडीह क्षेत्र का जबकि दो धनबाद जिले के मनियाडीह थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। एसपी ने कहा कि पुलिस ने मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की है तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *