धालभूमगढ़ | ठंड कम होते ही साल जंगलों में आग लगना शुरू हो गया है। धालभूमगढ़ एनएच 18 सड़क किनारे शाल और काजू जंगल में बदमाशों द्वारा गिरा हुआ सूखा पत्ता में आग लगा दी गई। आग जंगल में चारों ओर फैलते देख लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को देते हुए आग बुझाने की मांग की। वहीं आग बुझाने में आसपास के लोग भी लगे हैं। जंगल में आग लगने से जंगल के कई पेड़ पौधा जल जाते हैं।


