पुंछ में गुरुद्वारे पर पाक का हमला निंदनीय : जत्थेदार

अमृतसर। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने भारत-पा​किस्तान के बीच तनाव के बीच कश्मीर घाटी के पुंछ इलाके के गुरुद्वारा केंद्रीय सिंह सभा पर हुए हमले की निंदा की। जत्थेदार ने युद्ध को मानवता के लिए घातक करार दिया। भारत के आपरेशन सिंदूर की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान ने गुरुद्वारा सिंह सभा में की गई गोलीबारी में 3 सिख भाई अमरजीत सिंह, भाई रणजीत सिंह, भाई अमरीक सिंह रागी की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इसके अलावा मानकोट में भी हुई घटना में बीबी रुबी कौर की मौत हुई हैं। उन्होंने मारे गए समस्त लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवारिक सदस्यों को बल बख्शने की अरदास की। उन्होंने कहा कि जंग सदैव ही मानवता का कत्ल करती है, इसलिए दोनों मुल्कों को स्थिति को शांतिपूर्वक हल करना चाहिए। वहीं, चीफ खालसा दीवान के प्रधान डा. इंद्रबीर सिंह निज्जर व सचिव सविंदर सिंह कत्थूनंगल ने पुंछ मेंे पाकिस्तानी हमले में सिख समुदाय के 4 सिखों की मौत पर दुख जताया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *