पुंदाग की रहने वाली महिला से माइंस का झूठा फोटो दिखा एक करोड़ की ठगी, केस

पुंदाग की रहने वाली महिला सुनीता कुमारी ने योगेश अग्रवाल के विरुद्ध उत्तराखंड में सफेद पत्थरों के माइंस का झूठा फोटो व कागजात दिखा एक करोड़ ठगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें आरोप है कि योगेश अग्रवाल ने उन्हें माइंस का झूठा फोटो भेजकर कहा कि वे उसके व्यापार में साझेदार बनें। उसने इसके एवज में उनसे एक करोड़ रुपए अच्छा मुनाफा देने के नाम पर लिया और ठगी की। वह आदतन फ्रॉड है। उसके विरुद्ध धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। जांच में पता चला कि वह जेल भी गया है। आरोप यह भी है कि उसने पैसा वापस करने के नाम पर दूसरे बैंक का चेक यह कह कर दिया कि ये उसी की कंपनी का है। लेकिन उन चेकों से भी उनकी राशि का भुगतान नहीं हो सका। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *