पुंदाग में निराश्रितों की स्वास्थ्य जांच

पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम दिव्यांग आश्रम सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में रह रहे मंदबुद्धि दिव्यांग निराश्रित प्रभुजी व आश्रम में उनकी सेवा करने वाले सेवादार साथियों का शहर के जाने-माने न्यूरो सर्जन डॉ. एचपी नारायण ने सबों के स्वास्थ्य की संपूर्ण जांच की। निःशुल्क दवाइयां दी गईं। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल ने डॉ. एचपी नारायण का स्वागत किया। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि डॉक्टर्स डे का यह अवसर हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि चिकित्सा सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि एक सेवा है, एक तपस्या है। हमें चाहिए कि हम डॉक्टर को केवल रोग के समय याद न करें, बल्कि समाज में उनके निरंतर योगदान को भी समझे और उन्हें उचित सम्मान दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *