रांची | कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी सीएमपीडीआई द्वारा मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े का मंगलवार को समापन हो गया। मुख्यालय और क्षेत्रीय संस्थानों में स्वच्छता योद्धाओं को समापन समारोह में सम्मानित किया गया। मुख्यालय में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि संस्थान के निदेशक शंकर नागाचारी ने सफाई कर्मचारियों को उनकी सेवाओं के लिए सराहना के प्रतीक के रूप में उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं। 16 से 30 जून तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़े के दौरान एकल उपयोग प्लास्टिक पर अंकुश लगाने प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन स्वच्छ पेयजल पर जागरूकता अभियान और स्वच्छता अभियान की चर्चा की।


