पुजारी ने एसआई का भी करवा दिया था तबादला:हिंदू संगठनों के साथ पुलिस पर बनाता था दबाव, पत्नी पर जमाता था रौब

इंदौर के विजयनगर में कालका माता मंदिर के जिस पुजारी के खिलाफ पत्नी की आत्महत्या के मामले में एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। वह विजयनगर थाने के एक एसआई का भी ट्रांसफर करवा चुका है। हिंदू संगठन की आड़ में पुलिस पर वह दबाव बनाता था। उसने पत्नी ओर ससुराल के लोगों पर भी दबाव बनाता था। इसके चलते पत्नी ने दुखी होकर सुसाइड कर लिया।
विजयनगर पुलिस ने राहुल यादव को रविवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। राहुल यादव पुजारी की आड़ में पुलिस पर दबाब बनाता था। नवरात्रि के दौरान उसने देर रात तक साउंड बजाने को लेकर एसआई अनिल गौतम से विवाद किया। इसके बाद थाने का घेराव करने की कोशिश की। वीडियो वायरल होने के बाद अफसरों ने थाने से अनिल गौतम को हटा दिया।
राहुल यादव हिंदू संगठनों के नाम से कई बार पुलिस पर दबाव प्रभाव बनाने की कोशिश करता था। सुसाइड को छिपाने की कोशिश
राहुल यादव ने अपनी पत्नी तमन्ना यादव के सुसाइड को छिपाने की कोशिश की थी। वह अपने परिचितों से संपर्क कर चुपचाप से पत्नी को निजी अस्पताल लेकर गया। वहां पर उसने पुलिस जांच में भी तबीयत खराब होने की बात कही। पुलिस जब तमन्ना के बयान लेने पहुंची तो वह बेसुध थी। इसलिए लसूडिया थाने के पुलिसकर्मी वापस चले गए। पुलिस ने निजी अस्पताल में जाकर रिपोर्ट ली ओर शार्ट पीएम रिपोर्ट में जहर की पुष्टि होने के बाद जांच शुरू हुई।
ससुराल के लोगों ने लगाए गंभीर आरोप
तमन्ना को राहुल ने शादी के तीन माह बाद ही प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। तमन्ना ने अपनी बहनों से इस बात का खुलासा किया था। एक बार दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। मायके पक्ष के लोग और राहुल के परिवार के लोग बैठे तो राहुल ने पत्नी तमन्ना पर ही दबाव बनाया। जब तमन्ना ने जहर खाया तो उसके मायके पक्ष में राजस्थान में शादी थी। यहां जाने पर भी राहुल ने रोक लगा दी थी और खुद भी शादी के दिन जाने की बात कही थी। इस बात को लेकर भी तमन्ना दुखी थी। हालांकि तमन्ना के मायके पक्ष के लोगों में कई लोगों के बयान के बाद राहुल पर एफआईआर की गई। ये खबर भी पढ़ें… इंदौर में पुजारी के खिलाफ दुष्कर्म की FIR इंदौर की एरोड्रम पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर मंदिर के पुजारी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान अमरकांत दुबे (पुत्र शंकरप्रसाद दुबे, निवासी अंबिकापुरी एक्सटेंशन) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, महिला ब्यूटी पार्लर का काम करती है। 2005 में उसके पति का निधन हो गया था।पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *