पुट्टी से भरा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला:कटनी-बड़वारा NH-43 पर दुर्घटना, घंटों बाधित रहा यातायात।

कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर रविवार दोपहर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। यह दुर्घटना जगतपुर उमरिया बाईपास के समीप हुई। ट्रक व्हाइट सीमेंट (पुट्टी) से लदा था। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक HR 62 A 5126 गुजरात से बिरला व्हाइट सीमेंट पुट्टी लेकर आ रहा था। यह ट्रक बड़वारा थाना क्षेत्र के झरेला ग्राम स्थित बिरला व्हाइट सीमेंट प्लांट की ओर जा रहा था। दोपहर में जगतपुर उमरिया बाईपास के पास पहुंचते ही चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ट्रक सड़क पर पलट गया। ट्रक पलटने से सीमेंट की बोरियां सड़क पर बिखर गईं। वाहन चालक अजय कुमार ने बताया कि ट्रक सामान्य गति से चल रहा था, तभी अचानक वाहन में एक तकनीकी खराबी महसूस हुई। इस झटके के कारण स्टेयरिंग पर नियंत्रण नहीं रह सका और भारी वाहन असंतुलित होकर पलट गया। दुर्घटना के समय सड़क के उस हिस्से पर कोई अन्य वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था। इस हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से सड़क पर बिखरे सामान को हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य रूप से बहाल हो सका।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *