पुडा ने पाखरपुरा गांव में अवैध निर्माण को जेसीबी से गिराया

भास्कर न्यूज | अमृतसर एडीए के मुख्य प्रशासक नितेश कुमार जैन और अतिरिक्त मुख्य प्रशासक इनायत (पुडा) ने अमृतसर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाखरपुरा गांव में अवैध निर्माण को जेसीबी से गिरा दिया। नगर योजनाकार गुरसेवक सिंह औलख ने बताया कि कॉलोनी के मालिकों को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के बावजूद मालिकों ने स्पष्टीकरण नहीं दिया और निर्माण कार्य जारी रखा। इस कॉलोनी को पहले 31 दिसंबर 2024 को तोड़ा गया था। लेकिन मालिकों ने फिर से निर्माण शुरू कर दिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *