पुड्‌डा कॉम्प्लेक्स रोड पर झुका बिजली का खंभा

जालंधर | पुड्डा कॉम्प्लेक्स रोड पर सड़क के किनारे लगे बिजली के खंभे मौत का साया बन चुके हैं। कई जगह खंभे खतरनाक हालत में झुक गए हैं। कुछ खंभे नीचे से गल चुके हैं और अब केवल तारों के सहारे खड़े हैं। रोजाना यहां से हजारों वाहन, स्कूली बसें और पैदल यात्री गुजरते हैं। हाल ही में खंभों से जुड़ी घटनाएं होने के बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। बिजली विभाग से मांग है कि शहर के टूटे और जर्जर खंभों को तुरंत ठीक कराया जाए। -मनोज कुमार (पुड्डा कॉम्प्लेक्स)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *