जालंधर | सुच्ची पिंड की मेन सड़क बदहाली का शिकार है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क टूटने से हादसों का खतरा बना रहता है। जगह-जगह कीचड़ और जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालक अक्सर फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत देने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। इस मुख्य मार्ग से गुजरना खासकर रात के समय जोखिम भरा हो जाता है। लोगों ने निगम और प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। -हरीओम, सुच्ची पिंड


