पुणे ग्रैंड टूर 2026 साइक्लिंग रेस 19 से 23 जनवरी:35 देशों के 171 साइक्लिस्ट लेंगे हिस्सा; भारत के 6 साइक्लिस्ट शामिल

भारत में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर की मल्टी-स्टेज साइक्लिंग रेस पुणे ग्रैंड टूर 2026 का आयोजन 19 से 23 जनवरी 2026 के बीच किया जाएगा। यह पुरुषों की UCI 2.2 कॉन्टिनेंटल कैटेगरी की रेस होगी, जिसमें दुनिया के 35 देशों से 171 साइक्लिस्ट हिस्सा लेंगे। UCI 2.2 श्रेणी की किसी भी रेस में यह अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी मानी जा रही है। पांच दिनों तक चलने वाली इस रेस में पांच महाद्वीपों के देश शामिल होंगे। कुल 437 किलोमीटर लंबी इस प्रतियोगिता में एक प्रोलॉग और चार मुख्य स्टेज रखे गए हैं। इस रेस में फ्रांस, ब्रिटेन, बेल्जियम, जर्मनी, नीदरलैंड्स, ऑस्ट्रेलिया, चीन और थाईलैंड जैसे साइक्लिंग पावरहाउस देशों की टीमें भाग लेंगी। आमतौर पर UCI 2.2 श्रेणी की रेस में अधिकतम 125 साइक्लिस्टों को अनुमति मिलती है, लेकिन पुणे ग्रैंड टूर 2026 में विशेष अनुमति के तहत 171 साइक्लिस्ट हिस्सा लेंगे। इनमें भारतीय टीम के 6 साइक्लिस्ट भी शामिल हैं, जिनका चयन ओडिशा में आयोजित हालिया राष्ट्रीय चैंपियनशिप के आधार पर किया गया है। रेस के स्टेज इस प्रकार होंगे: पुणे ग्रैंड टूर 2026 को पुणे जिला प्रशासन और महाराष्ट्र सरकार का सहयोग भारत में पहली बार होने जा रही पुणे ग्रैंड टूर 2026 साइक्लिंग रेस को पुणे जिला प्रशासन और महाराष्ट्र सरकार का पूरा समर्थन मिल रहा है। पुणे के कलेक्टर जीतेंद्र दुदी (IAS) ने कहा, ‘यह पुणे और भारत के लिए गर्व की बात है। हम UCI एशिया टूर में नया मानक स्थापित कर रहे हैं। पुणे अपनी ‘साइकिल कैपिटल’ की पुरानी पहचान वापस पा रहा है। टूर दे फ्रांस की 120 साल की विरासत से प्रेरित होकर, हम भारत का अपना प्रो टूर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।’ इस रेस के टेक्निकल डायरेक्टर पिनाकी बायसैक ने कहा, ‘UCI 2.2 रेस में 171 राइडर्स का पेलोटन देखना अभूतपूर्व है। भारत में पहली बार ऐसा होना साइक्लिंग जगत के लिए बड़ा मौका है। पुणे की चुनौतीपूर्ण भौगोलिक संरचना और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर ने इसे संभव बनाया।’ _______________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… WPL सीजन-4 के बारे में सब कुछ:28 दिन में 22 मैच, मुंबई में MI-RCB के बीच ओपनिंग मुकाबला; 2 टीमों ने कप्तान बदले विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का चौथा सीजन 9 जनवरी से शुरू होने वाला है। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे नवी मुंबई के डीवाय पाटील स्टेडियम में खेला जाएगा। पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *