पुणे से महाकाल दर्शन करने आए इंजीनियर पर हमला:मैजिक ड्राइवर को भी मारे चाकू, एक ही व्यक्ति ने किया दोनों पर हमला; हालत गंभीर

उज्जैन में शनिवार दोपहर को किसी अज्ञात शख्स ने 2 लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इनमें पुणे से आए सॉफ्टवेयर इंजीनियर के दिल के पास चाकू लगा और एक मैजिक ड्राइवर को गले में चाकू मारा गया है। दोनों को गंभीर हालत में चरक अस्पताल में भर्ती कराया है। आंध्र प्रदेश निवासी रवि चिट्टी पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वे महाकाल मंदिर दर्शन करने 2 अक्टूबर को उज्जैन आए थे। यहां से 2 दिन रुकने के बाद शनिवार को ओंकारेश्वर जाने के लिए बस स्टैंड जा रहे थे। वे मैजिक वाहन से करीब 3:30 बजे चामुंडा माता मंदिर चौराहे पर पहुंचे ही थे कि यहां एक अज्ञात व्यक्ति आया। उसने मैजिक ड्राइवर से हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद उसने मैजिक में बैठे लोगों पर भी हमला कर दिया। रवि के हाथ और दिल के पास चाकू लगा है। घटना के बाद रवि को चरक अस्पताल में भर्ती कराया है। मैजिक चालक को हमले में 17 टांके आए
इंजीनियर पर हमले के आधे घंटे बाद ही उसी व्यक्ति ने दौलतगंज के समीप खड़े मैजिक चालक कमल महावर (47) पर भी चाकू से हमला कर दिया। जिससे कमल के गले पर 17 टांके लगे हैं। कमल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *