रीवा में ट्रैक्टर-ट्रॉली में करंट उतरा, एक बच्चे की मौत:तीन अस्पताल में भर्ती ; प्रतिमा विसर्जित कर आ रहे थे ग्रामीण

रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र के महसांव में दुर्गा विसर्जन कर ट्रैक्टर ट्रॉली से लौट रहे श्रद्धालु करंट की चपेट में आ गए। इस दौरान एक बच्चे की मौत हो गई है। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शनिवार शाम तकरीबन 6 बजे की बताई गई है। इशू चौरसिया पिता प्रेमलाल चौरसिया उम्र 14 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई है। रोड से निकली तार में फंसा वाहन
महसांव गांव निवासी लोग दुर्गा प्रतिमा विसर्जित करके ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर वापस आ रहे थे। इसी दौरान रोड से निकली एक बिजली की तार में श्रद्धालु अचानक फंस गए और एक एक कर करंट की चपेट में आ गए। संजय गांधी अस्पताल के सीएमओ डॉक्टर अलख प्रकाश ने बताया कि भर्ती कराए गए सभी की हालत स्टेबल है। एक बालक मृत अवस्था में लाया गया था। जिसके शव को पोस्टमॉर्टम से के लिए मर्चुरी में भिजवा दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *